आज़मगढ़: आजमगढ़ पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि तीसरी बार फिर से बनेगी मोदी सरकार
आजमगढ़ पहुंचे MP के CM मोहन यादव ने कहा कि BJP के अखिल भारतीय प्रवास के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तीन अलग अलग बैठकों में शामिल हुआ हूं। लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग अलग नेताओं के लिए प्रवास बनाए हैं।