आज़मगढ़: बंशीबाजार के पास व कंजरा मोड़ पर अलग अलग सड़क हादसे में 2 बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दोनों के चालक जख्मी
शहर कोतवाली अंतर्गत बंशी बाजार और कंजरा मोड़ पर अलग अलग सड़क हादसों में मंगलवार को दो बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मनचोभा की निवासिनी निर्मला ने बताया कि उसका पति जितेंद्र घर से बाइक लेकर किसी काम से अजमतगढ़ जा रहा था। तभी कंजरा मोड़ पर हादसा हो गया।