अशोक नगर: शहीदों की प्रतिमा की सफाई कर युवाओं ने स्वच्छता का संदेश दिया, स्वच्छ भारत का संकल्प लिया
अशोकनगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मेरा युवा भारत के जिला युवाओं ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शहीद लेफ्टिनेंट कुंवर शशीन्द्र सिंह जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। युवाओं ने प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में युवाओं और नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।