कैरो: पंचायत स्तर पर कमेटी गठन से संगठन को मिलेगी नई मजबूती: नीरू शांति भगत
झामुमो की केंद्रीय समिति एवं जिला कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे कैरो प्रखंड की छह पंचायतों में पंचायत स्तर पर कमेटी गठन का कार्य तेज़ी से संचालित किया गया।