सहजनवा: भगवानपुर टोल प्लाजा के पास कार डिवाइडर से टकराने से एक अधेड़ की मौत, खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में रविवार को भगवानपुर टोल प्लाजा से करीब 2 किलोमीटर पहले एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कुशीनगर जिले के पटहेरवा निवासी रमाशंकर शर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। कार चालक को अचानक झपकी आ गई थी।