सहजनवा: क्षेत्राधिकारी गीडा ने हरपुर-बुदहट थाने का किया निरीक्षण, थाना परिसर, माल खाना और रजिस्टरों का किया अवलोकन
क्षेत्राधिकारी गीडा रत्नेश्वर सिंह ने शनिवार को हरपुर-बुदहट थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय की साफ-सफाई के निर्देश दिए। माल खाने का निरीक्षण कर असलहों के उचित रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।