दादरी: सेक्टर-31 कार की छत पर चढ़कर नशे की हालत में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-31 में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नशे की हालत में कार को बीच सड़क पर लगाकर छत पर चढ़कर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की लिखित शिकायत अब स्थानीय स्थान पर दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक आए दिन सेक्टर में नशे की हालत में हुड़दंग मचाते हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।