बालाघाट: बालाघाट में धन दोगुना करने का घोटाला: निवेशकों की दसवीं सूची जारी, 78 नाम शामिल, पुलिस ने कहा- बाकी इंतजार करें
जिले के बहुचर्चित 600 करोड़ रुपये के डबलमनी निवेश घोटाले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद निवेशकों की दसवीं सूची 19 अगस्त की देर शाम करीब 8 बजे जारी की गई। इसमें 78 निवेशकों के नाम शामिल हैं। इस सूची के साथ अब तक कुल 1582 निवेशकों की पहचान कर उन्हें दावा प्रक्रिया में शामिल किया जा चुका है।