चाईबासा पुलिस ने जानकारी दी है कि जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत घने जंगल के बीच स्थित गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने इस दौरान कुल 5 एकड़ 15 डिसमिल भूमि पर किए जा रहे अवैध की अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।