बटियागढ़: बटियागढ़ में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का लोकार्पण, राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया उद्घाटन
बटियागढ़ में पुलिस थाना के नवनिर्मित भवन का आज लोकार्पण किया गया,मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लखन पटेल ने फीता काटकर पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया,नवनिर्मित भवन में पूजा अर्चना कर पुलिसकर्मियों और जनता के लिए नया भवन समर्पित किया, आज शनिवार दोपहर 1,30 बजे राज्यमंत्री लखन पटेल कार्यक्रम में पँहुचे,इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे मौजूद रहे