बटियागढ़: नीमन तिराहे पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, बटियागढ़ तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे, बड़ा हादसा टला
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत मे जा घुसी,गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नही हुईशुक्रवार रात करीब 10 बजे घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस और तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी मौके पर पँहुचे और हादसे की जानकारी ली जानकारी के अनुसार बारातियों की बस घुवारा से सिमरिया की तरफ जा रही थी तभी हादसा हुआ