बटियागढ़: राज्यमंत्री लखन पटेल ने बकायन के प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मंदिर में किया दर्शन और पूजन
मप्र सरकार में राज्य मंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ ब्लॉक के दौरे पर रहे ,इस दौरान आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने बकायन गांव के प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मन्दिर पहुंच कर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की. इस दौरान दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे,प्रभारी सदानन्द गौतम सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।