बटियागढ़: बटियागढ़ के टेड़ा आम के पास ट्रक पलटने से पिता-पुत्र घायल, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के टेड़ा आम के पास आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,घटना की सूचना पर बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी मौके पर पँहुचे,ट्रक सवार घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए स्वयं के शासकीय वाहन से इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक UP 25 FT 3427 पशु आहार लेकर जा रहा था जो अचानक पलट गया