पानीपत: समालखा मंडी में गेहूं खरीद में लापरवाही पर डीसी हुए सख्त
पानीपत। जिला उपायुक्त वीरेंद्र सिंह दहिया ने मंगलवार को समालखा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद व्यवस्था में लापरवाही पर एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाई। नाराज डीसी ने तत्काल प्रभाव से एफसीआई की जगह वेयरहाउस एजेंसी को खरीद के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।