कौंच: कोंच नगर में तिरंगे के साथ निकली कूड़ा गाड़ी रैली, नगर पालिका ने दिया स्वच्छता का संदेश
Konch, Jalaun | Aug 15, 2026 कोंच में स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद की ओर से शनिवार सुबह 7 बजे स्वच्छता एवं जनजागरूकता वाहन रैली निकाली गई। हाटा स्थित सेल्टर होम से शुरू हुई रैली पावर हाउस तक पहुंची, जहां से वाहन अपने निर्धारित वार्डों में कूड़ा संग्रहण के लिए रवाना हुए। रैली में 10 डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन, चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी शामिल रहे।