दिव्यांगता को मात देकर 16 हजार किमी का सफर! 🚴♂️
पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर देशव्यापी साइकिल यात्रा पर निकले आगरा (उ.प्र.) निवासी श्री वासु राइडर का आज बलरामपुर में सम्मान किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने उन्हें प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।
55 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद श्री वासु 2 जून 2025 से तिरंगे के साथ "Stop Pollution, Save Earth" का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि उनका अदम्य साहस समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Balrampur #VasuRider #StopPollutionSaveEarth #नशामुक्त_भारत #पर्यावरण_संरक्षण
95 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 3, 2026