इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज मकतब के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, बच्चों में उत्साह दिखा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को 9 बजे अलीगंज मकतब के बच्चों ने उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे विभिन्न मार्गों से गुजरे और भारत माता की जय, वंदे मातरम् व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रभात फेरी से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।