दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान 15 से 24 जून तक
कोडरमा। जिले के विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी विद्यालय चिन्हित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। नामांकन के बाद बच्चों को शिक्षण सामग्री, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए।