Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image

कैंसर से जंग जीतकर बने प्रेरणा स्रोत, रोटरी क्लब में डॉ. अरुण मिश्रा ने साझा किए जीवन के अनुभव झुमरी तिलैया: रोटरी क्लब कोडरमा की साप्ताहिक सभा में आयोजित प्रेरक स्पीकर मीटिंग में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को परास्त कर स्वस्थ जीवन की ओर लौटे डॉ. अरुण मिश्रा ने अपने संघर्षपूर्ण सफर और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर कैंसर जैसी चुनौतीपूर्ण बीमारी का भी सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है।सभा के दौरान आयोजित संवाद सत्र में सदस्यों ने कैंसर से बचाव, उपचार, मानसिक मजबूती और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. मिश्रा ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तार से जवाब दिया। उनका संबोधन उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. मिश्रा की पुस्तक ‘थैंक यू कैंसर’ की भी चर्चा हुई। इस पुस्तक में उन्होंने बीमारी से संघर्ष और उससे उबरने की अपनी प्रेरक यात्रा का वर्णन किया है। उपस्थित सदस्यों ने उनके साहस, धैर्य और जुझारूपन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने कहा कि डॉ. अरुण मिश्रा का जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प के सामने बड़ी से बड़ी चुनौती भी छोटी पड़ जाती है।इस अवसर पर क्लब की ओर से डॉ. अरुण मिश्रा को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं।सभा में पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका को उनकी 48वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया। वहीं संतोष सिन्हा, अमित कुमार तथा कवि याग्निक को भी विशेष अवसरों पर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में कार्यकारी सचिव संजीव अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026

MORE NEWS

चंदवारा घोरवाटांड़ में नाली नहीं बनने से सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
चंदवारा प्रखंड की चंदवारा पूर्वी पंचायत के घोरवाटांड़ गांव में नाली निर्माण के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 12 बजे ग्रामीण अशोक सोनी ने बताया कि घोरवाटांड़ से नीचे बस्ती तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार, स्कूली वाहन तथा पैदल यात्री गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।जलभराव से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें गंदे पानी के बीच होकर आवागमन करना पड़ता है। वहीं सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र नाली निर्माण कराने और जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

चंदवारा घोरवाटांड़ में नाली नहीं बनने से सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी चंदवारा प्रखंड की चंदवारा पूर्वी पंचायत के घोरवाटांड़ गांव में नाली निर्माण के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 12 बजे ग्रामीण अशोक सोनी ने बताया कि घोरवाटांड़ से नीचे बस्ती तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार, स्कूली वाहन तथा पैदल यात्री गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।जलभराव से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें गंदे पानी के बीच होकर आवागमन करना पड़ता है। वहीं सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र नाली निर्माण कराने और जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026

दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान 15 से 24 जून तक

कोडरमा। जिले के विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी विद्यालय चिन्हित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। नामांकन के बाद बच्चों को शिक्षण सामग्री, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए।

दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान 15 से 24 जून तक कोडरमा। जिले के विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी विद्यालय चिन्हित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। नामांकन के बाद बच्चों को शिक्षण सामग्री, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए।

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026

ऐसा थ्रिलर सीन आपने किसी फिल्म में भी नहीं देखा होगा। एक छोटी सी गलती और सब खत्म... 😱"
क्या ऐसे करना आपके हिसाब से बहादुरी है ?👇

ऐसा थ्रिलर सीन आपने किसी फिल्म में भी नहीं देखा होगा। एक छोटी सी गलती और सब खत्म... 😱" क्या ऐसे करना आपके हिसाब से बहादुरी है ?👇

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026