मांडर: खटंगा: मुखिया के आवास पर होली मिलन समारोह, विधायक सुरेश बैठा भी हुए शामिल
Mandar, Ranchi | Mar 2, 2026 सोमवार शाम 6 बजे खटंगा पंचायत के लालगंज स्थित मुखिया अनिल लिंडा के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश बैठा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। होली मिलन समारोह के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।