फरीदपुर: कांवड़ियों के जत्थे में ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप, गुस्से में सड़क पर बैठे, 2 घंटे थमा ट्रैफिक
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हरिद्वार से गोला लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे को टिसुआ गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में 45 वर्षीय दिनेश सिंह और रविंद्र पुत्र महेंद्र पाल सिंह समेत एक अन्य कांवड़िया शामिल है। दो घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। घटना से कांवड़ियों में आ