सादाबाद: 27 मार्च से हसायन थाने पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया समर्थन
भाकियू भानू और किसानों ने हसायन थाना प्रभारी के खिलाफ थाने पर 27 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। सादाबाद के रहने वाले भाकियू चौ.चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र बधौतिया के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर किसानों की इस लड़ाई में शामिल होने की बात कहते हुए धरना प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।