धरियावद: नगर पालिका धरियावद उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अनिल वक्तावत ने किया नामांकन दाखिल
धरियावद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 02 से निर्वाचित पार्षद अनिल वक्तावत ने आज उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अनिल वक्तावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वे पूर्व में ग्राम पंचायत में उपसरपंच के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।