बड़ागांव धसान: बड़ागांव के पास सड़क हादसे में एक महिला घायल, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव के पास मंगलवार को एक महिला सड़क का शिकार हो गई। परिजनों के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ बाइक से भेलसी गांव से अपने गांव जा रही थी रास्ते में बड़ा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।