रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड में मवेशी चोरों का आतंक, एक भैंस और 15 पाठा चोरी; पशुपालकों में हड़कंप
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह ने गुरुवार की रात कई चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत शुक्रवार 3 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को दी।बताया जाता है कि चोरों ने सड़क किनारे बसे पांच गांव से पशुओं की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।जिसमें एक भैंस 15 पाठा यानि बकरी चुरा लिया। बता दें कि बिल्लो चेवड़ा पथ किनारे बसे गांवों को निशाना बनाया।