कानपुर: किदवईनगर निवासी महिला ने पति की मौत से दुखी होकर खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
पति की मौत से दुखी किदवई नगर निवासी महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाया लिया परिजनों ने निज अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के कोई बच्चे नहीं थे पति के मरने के बाद से वो अवसाद में चल रही थी, इससे पहले भी नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश की थी।