वारिसलीगंज: पैंगरी स्कूल में सखी वार्ता, छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, महिला हेल्पलाइन 181
वारिसलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैंगरी में 21 अगस्त को मिशन शक्ति योजना के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सखी वार्ता कार्यक्रम हुआ। परामर्शी सुषमा कुमारी ने महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।