गुना: उफनती नदी में बही महिला, ग्राम पंचायत माहोर के कुशालपुर का मामला
Guna, Guna | Jul 13, 2025 गुना जिले में कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला नदी में बह गई। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। 13 जुलाई को ग्राम पंचायत माहौर के ग्राम कुशालपुर निवासी कंचन बाई अहिरवार उम्र 80 साल सुबह शौच करने गई थी। नदी पार पार करके सो करने जाना पड़ता है, नदी में बह गई। मौके पर ग्रामीण तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया, पुलिस, SDERF टीम पहुंची। महिला की नदी में सर्चिंग जारी है।