गुना: तिनस्थाई गांव में मुक्तिधाम की बदहाली, ग्रामीणों ने त्रिपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल
Guna, Guna | Jul 13, 2025 गुना जनपद पंचायत के तिनस्थाई गांव में मुक्तिधाम की हालत खराब है। 13 जुलाई को गांव में 48 वर्षीय मनोहर श्रीवास्तव का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। अंतिम संस्कार करने पहुंचे ग्रामीणो को मुक्तिधाम कीचड़ में सना मिला। खुले में सफाई कर त्रिपाल पकड़कर अंतिम संस्कार किया। नाराज ग्रामीणो ने कहा, पंचायत ने मुक्तिधाम का निर्माण नही कराया। बारिश में मुश्किल होती है।