मंझनपुर: राजापुर के तुलसी घाट पर मिला घर से भागा किशोर, एसपी ने खोजबीन के लिए टीम का किया गठन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 21 जून की शाम पुलिस को सूचना दी कि उसका 15 वर्षीय बेटा संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी राजेश कुमार ने खोजबीन के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू की। इसी बीच रविवार को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।