मंझनपुर: अपहृत किशोरी की बरामदगी के बाद चौंकाने वाला खुलासा, रेप व पाक्सो एक्ट में बढ़ी धाराएं, मंझनपुर से आरोपी गिरफ्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। दिनांक 19 मई 2024 को वादी की सूचना पर थाना महेवाघाट में मुकदमा संख्या 107/2024 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 18 अप्रैल 2025 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है।