मंझनपुर: कोरोना की फिर से दस्तक, कौशांबी स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मंझनपुर जिला अस्पताल और CHC में बेड आरक्षित
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नए मरीजों की पुष्टि के बाद कौशांबी जिले में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। एहतियातन जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, वहीं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 8-8 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।