Public App Logo
फरीदाबाद (खबर) फरीदाबाद के खंड बी, जवाहर कॉलोनी के पास रविवार दोपहर लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे युवक की गोली लगन से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग तुरंत तरूण के कमरे की तरफ दौड़े। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने तरूण को लहूलुहान हालत में देखा। बताया जा रहा है कि गोली जबड़े के पास लगी और सिर के ऊपर से निकल गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद तरूण यादव ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तरूण यादव दोपहर करीब 1 बजे अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो तरूण गंभीर रूप से घायल मिले। तरूण यादव 3 भाइयों में सबसे छोटा था, और वह अविवाहित था। तरूण के पिता कैलाश चंद यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं और तरूण भी अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के क - Faridabad News