दतिया नगर: शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, दामोदर यादव ने दी माफी मांगने की चेतावनी, वरना होगी FIR
छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए बयान पर कथावाचक संत धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में एएसपी नेता दामोदर यादव ने रविवार दोपहर 01 बजे वीडियों जारी कर कड़ा पलटवार करते हुए महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। दामोदर यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज देश के लिए प्रेरणा हैं।