कोल: सांकरा गंगा घाट भूमि विवाद में 40 किसानों पर दर्ज मुकदमे का भाकियू टिकैत ने किया विरोध, कलेक्ट्रेट में DM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 सकरा गंगा घाट भूमि विवाद में पुलिस ने 40 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के विरोध में मंगलवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विरोध दर्ज किया और डीएम को एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे को खत्म करने की मांग की गई है।