कोल: तस्वीर महल से भोले भक्तों की अनोखी कावड़ यात्रा, शिव भक्त लाए 501 लीटर गंगा जल की कावड़
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में कावड़ियों की धूम मची हुई है। अलीगढ़ रामघाट मार्ग बम बम भोले के नारों से गूँज रहा है। इसी बीच तरह तरह की कावड़ लाना भी आकृषक का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को भोले भक्तों की एक ग्रुप अनोखी कावड़ यात्रा लेकर तस्वीर महल से होकर गुजरी है। भोले भक्त 501 लीटर गंगा जल की कावड़ लाए हैं।