कोल: नगला मसानी में बहन की शादी में आए बारातियों ने नशे की हालत में की मारपीट, घायल भाई ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मसानी की है जहां मौसी की बेटी यानी बहन की शादी में आये बारातियों ने नशे की हालत में भाई के साथ मारपीट करते हुए उसको घायल कर दिया।घायल युवक और उसके परिवार के लोगो के द्वारा इलाका पुलिस से शिकायत करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण व उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया।