कोल: 40 किलोमीटर दूर बिरखू नगलिया के नहर में मिला गांवरी के युवक का शव, जताई गई हत्या की आशंका
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 गांवरी के युवक का शव गांव से 40 किलोमीटर दूर बिरखू नगलिया की नहर में पड़ा मिला है। 18 वर्षीय नागेश पुत्र सरदार सिंह इंटर का छात्र था। सोमवार को नागेश इंटर का पेपर देने के बाद अपने घर पर पहुंचा था। रात्रि 10:00 बजे वह बिना बताए घर से मोपेड पर सवार होकर निकल आया था। मंगलवार सुबह उसका शव नहर में पड़ा मिला है।