मुरैना नगर: सबलगढ़ कन्या विद्यालय में विवादित सुविचार से बवाल,बोर्ड पर नामर्द टिप्पणी,जि.पंचायत CEO बोले,जांच के बाद कार्रवाई होगी!
मुरैना के सबलगढ़ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सुविचार बोर्ड पर लिखी विवादित टिप्पणी से बवाल मच गया।बोर्ड पर लिखा था कि इस देश में जो नौजवान ईश्वरवादी है, वह मेरी नजर में नामर्द है।नीचे भगत सिंह का नाम भी लिखा था।शिक्षक पीके दुलावट द्वारा कथन लिखे जाने की बात सामने आई है।जिला पंचायत CEO भार्गव ने इसे गलत बताते हुए जांच और कार्रवाई कि बात कही।