देहरादून: जिलाधिकारी डॉ सोनिका की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी डॉ सोनिका की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में कुल 90 शिकायते प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, अतिक्रमण, पुश्ता निर्माण, सड़क पर गंदा पानी बहने, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, आदि शिकायत भी प्राप्त हुई।