देहरादून: सचिवालय देहरादून में धामी कैबिनेट की हुई बैठक,बैठक में कुल 10 प्रस्तावो पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावो पर चर्चा हुई। कैबिनेट में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के साथ ही बेसिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन और निजी भूमि पर पेड़ कटाने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।