देहरादून: सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने जाने कें लिए अपेक्षित सहयोग की अपील की गई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को आयोग की गाइडलाइन और दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।