देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी देहरादून मे चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थलीय निरिक्षण
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय से निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कार्य में कहीं पर भी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।