देहरादून: SSP देहरादून अजय सिंह ने उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक के किए तबादले, आदेश किए जारी
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चार उपनिरीक्षक और एक अपर उप निरीक्षक के स्थानांतरण किए हैं। एसएसपी अजय सिंह की ओर से जारी किए गये आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक विनोद कुमार का चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट से कोतवाली ऋषिकेश, जबकि उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल का पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट स्थानांतरण किया गया है।