देहरादून: सतत विकास को लेकर देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कहा, जनपद में स्टाफ की कमी
सतत विकास लक्ष्य को लेकर देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कहा कि जनपद में स्टाफ की कमी, जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती न होना और इसके अलावा वीवीआईपी प्रोटोकॉल में अधिकारियों का तैनात रहना जैसी चुनौतियां आती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद हमारी तरफ से यह निरंतर प्रयास रहता है कि जनपद की रैंकिंग पहले स्थान पर आए।