Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

सेक्टर-11 के मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, कैशियर की मौ*त, इलाके में सनसनी, CCTV देख रह जाएंगे सन #chandigarh #firing #medicalstore #cctv #ChandigarhPolice #kurukshetravoice

Thanesar, Kurukshetra | Jun 14, 2026

MORE NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है।
उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।  इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले।

देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया कि देश में 2014-15 में लिंगानुपात 918 से बढक़र 2024-25 में 929 प्रति 1,000 लडक़े हो गया। समग्र अनुपात 943 से बढक़र 1,020 महिला प्रति 1,000 पुरुष हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने सिर्फ बेटियों को नहीं बचाया, भारत की सोच बदली। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 3.07 करोड़ महिलाएँ अब अपने उद्यम से सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा गया है।

#HVN24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब सम्मानजनक जीवन की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित किया गया, तब अगला महत्वपूर्ण प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित था। लंबे समय तक भारत में किसी गंभीर बीमारी का मतलब अक्सर परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो जाना या फिर इलाज से समझौता करना होता था। इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया गया। पिछले बारह वर्षों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की गई, जो लोगों तक उनकी जरूरत के समय पहुँचती है, गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराती है और इलाज के खर्च के कारण परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देती। दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई पहलों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और व्यापक बनाया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर में 44.09 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए जिसमें 12.03 करोड़ अस्पताल भर्ती कवर शामिल हैं। सार्वजनिक बीमा के तहत 1,80,435 करोड़ रुपये का इलाज किया गया। हर दिन 40,000 से अधिक दावे निपटाए गए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 36,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं और समाज के 40 प्रतिशत सबसे जरूरतमंद (गरीब) परिवारों के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। इसी तरह आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 1.20 करोड़ वरिष्ठ नागरिक नामांकित हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 3,000 करोड़ रुपये के 13.84 लाख से अधिक उपचार मिले। देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब उसकी महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर हों। इस सरकार की सोच केवल महिलाओं के कल्याण तक सीमित नहीं रही। प्रयास यह रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर, संसाधन और अधिकार सीधे उपलब्ध कराए जाएँ। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सुरक्षा सुनिश्चित हो और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़े। पूंजी, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को उनके हाथों तक पहुँचाने की इसी सोच का परिणाम नीचे दिए गए आंकड़ों में दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का बदलाव महिलाओं को कल्याण की प्राप्तकर्ता मानने से हटकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का है। यह नारा नहीं, नीति है। उन्होंने बताया कि देश में 2014-15 में लिंगानुपात 918 से बढक़र 2024-25 में 929 प्रति 1,000 लडक़े हो गया। समग्र अनुपात 943 से बढक़र 1,020 महिला प्रति 1,000 पुरुष हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने सिर्फ बेटियों को नहीं बचाया, भारत की सोच बदली। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 3.07 करोड़ महिलाएँ अब अपने उद्यम से सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा गया है। #HVN24

Thanesar, Kurukshetra | Jun 14, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, महापौर ने बढ़ाया उत्साह

 रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा, युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान

 एक यूनिट रक्त ज़रूरतमंदों को देता है नया जीवन, समाज को आगे आने की जरूरत : महापौर

करनाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों एवं समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाता युवाओं एवं स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा श्रेष्ठ माध्यम है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए रक्तदान केवल दान नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
महापौर ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मोहित चावला, गौरव सेखड़ी, गौरव अरोड़ा, आकाश भट्ट, संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सक्रिय भागीदारी का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, महापौर ने बढ़ाया उत्साह रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा, युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान एक यूनिट रक्त ज़रूरतमंदों को देता है नया जीवन, समाज को आगे आने की जरूरत : महापौर करनाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों एवं समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाता युवाओं एवं स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा श्रेष्ठ माध्यम है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए रक्तदान केवल दान नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में जीवनदान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महापौर ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मोहित चावला, गौरव सेखड़ी, गौरव अरोड़ा, आकाश भट्ट, संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सक्रिय भागीदारी का आह्वान कार्यक्रम के समापन पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 14, 2026