पनागर: होटल में जुए का बड़ा खेल, पुलिस ने 4 जुआरियों को ₹15 लाख से अधिक कैश व ताश पत्तों संग दबोचा
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना पनागर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाईवे स्थित होटल भागश्री के कमरा नंबर 114 में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 15 लाख 6 हजार रुपये नकद और 52 ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों म