नानपारा: रिसिया पुलिस ने कार्रवाई कर विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार
बहराइच के थाना रिसिया पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीपाल पुत्र सुन्दर लाल शामिल हैं। वह जुनैठा पटना घोसियारी का निवासी है। उस पर धारा 323/504/506 के तहत मामला दर्ज है। रायपुर कबुला निवासी गाजूदीन खां और मोबीन अहमद को धारा 498ए/304बी के तहत गिरफ्तार किया गया।