नानपारा: नानपारा में व्यापारी और मंदिर समिति ने डिवाइडर निर्माण का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नानपारा नगर पालिका परिषद के गोयल तिराहा से इमामगंज चौराहे तक पक्का डिवाइडर बनाने की योजना विवाद में है स्थानीय व्यापारियों और विश्वनाथ मंदिर समिति ने इस निर्माण का विरोध किया है व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा प्रस्तावित डिवाइडर मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार के सामने बनेगा इससे दर्शनार्थियों को परेशानी होगी।