नानपारा: नानपारा सआदत इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की दौड़ प्रैक्टिस के दौरान छात्र की हार्ट अटैक से मौत की आशंका
नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान कक्षा 9 के छात्र हिमांशु उम्र 16 वर्ष दौड़ का अभ्यास करते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए स्कूल प्रशासन ने तुरंत छात्र को परिजनों को सूचित किया नानपारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई गई है।